बागी बलिया देश की शान

बागी बलिया के बारे में दो शब्द----
------------------------------------
देश की माटी देश की आन
जिला बलिया देश की शान।

बलिया के सपूत होते महान
मंगल पाण्डेय है बड़ा नाम।

चित्तू पांडेय"42"के शाहंशाह
चन्द्रशेखर बलिया की शान।

नीरज शेखर सा नहीं इन्सान
हजारी प्रसाद व अमरकांत।

केदारनाथ सिंह जी यहीं के हैं
भगवती जी जीवित हैं विद्वान।

भागवत शरण, विवेकी राय
और"अकेला"का जन्म स्थान।

शेरे हिन्द मंगल पाण्डेय का
बागी बलिया ही जन्म स्थान।

बैरकपुर में तोड़ दिया आपने
फिरंगियों की आन बान शान।

किया आपने प्राण न्यौछावर
नहीं झुका बलियावी महान।

बागी बलिया है शेरों की खान
हैं यहां एक से एक वीर महान।

यहीं तो हैं दरदर मुनि जी और
भृगु मुनि बलिया की पहचान।

अन्याय सहन नहीं करते हम
चाहे कितना भी हो नुकसान।

हिन्द के शेर चन्द्रशेखर जी ने
शान से बढ़ाया देश का मान।

पहले भी बागी रहा है बलिया
आज भी वही बलियावी शान।

देश का तिरंगा झुकने न देंगे
बागीपन अपना मिटने न देंगे।

भारत देश की ये उर्वरा भूमि है
बलिया को जाने सकल जहान।
                 -----------
राम बहादुर राय अकेला"
भरौली, नरहीं,बलिया,उत्तरप्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

आजु नाहीं सदियन से, भारत देस महान

माई भोजपुरी तोहके कतना बताईं

मोंछ बनावे दूध से,नटखट रहे सुभाव।