मंगल पांडे की जयंती 19/07/2023 को

शेर-ए-बलिया मंगल पांडे जी की जयंती आज 19/07/23 को
------------------------------------------------------------------------------
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बलिया की माटी में जन्मे सन् 1857 की क्रान्ति के नायक मंगल पांडेय जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन !!!

वीरों की धरती जवानों का देश
यही है बाग़ी बलिया उत्तरप्रदेश ।।
------------
देश की माटी देश की आन
जिला बलिया देश की शान!

बलिया के होते सपूत महान
मंगल पांडे का नाम महान!

चित्तू पांडेय -42 के शाहंशाह
चन्द्रशेखर बलिया की शान!

नीरज शेखर सा नहीं इंसान
हजारी प्रसाद व अमरकांत!

भागवत शरण , विवेकी राय
मेरा भी है बलिया जन्मस्थान!

चतुरी चाचा रहते थे बेसुध
झड़प जी होते थे  उनके प्रान!

कितनों का नाम  लिखूं यहां पे
भगवती जी एक नयी पहचान!

शेरे  हिन्द  मंगल  पाण्डेय  का
जन्म  हुआ  आज ही  के दिन!

बैरकपुर में  तोड़  दिया आपने
फिरंगियों  की आन बान शान!

किया अपना  प्राण  न्यौछावर
नहीं  झुका  बलियावी  महान!

बागी बलिया है शेरों  की खान
हैं यहां एक से एक वीर महान!

यहीं  तो  है  दरदर   मुनि और
हमारे  भृगु  मुनि  की पहचान!

अन्याय  सहन  नहीं करते हम
चाहे  कितना  भी हो नुकसान!

हिन्द के शेर चन्द्रशेखर जी ने
शान  से बढ़ाया देश का मान!

पहले भी बागी  रहा है बलिया
आज भी वही  बलियावी शान!

जहां  भी जाते  हम बलिया से
नहीं झुकते हैं,चाहे जाये जान!
          ----------------
बलिया का पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाने वाले शेरे हिन्द ,वीर सपूत  मंगल पांडे को शत् शत् नमन!!!
-----------राम बहादुर राय---------
भरौली,बलिया ,उत्तरप्रदेश
मोबाइल नं -9102331513

Comments

Popular posts from this blog

५९-कहां होत बरसात बा,लउकत धूरे धूर