सच भी झूठ के साथ है
सच भी झूठ के साथ है!!!
---------------------------------
जब राजा कह रहा है
अभी जाड़े की रात है!!
प्रजा भी कहे सही बात है
ये नहीं कोई इत्तफाक है!!
आज रात की ही बात है
जहां देखो ऐसी ही बात है!!
नहीं मैं ही हूं हामी भरता
पूरी-पूरी खड़ी जमात है!!
सच की क्या अवकात है
सच भी झूठ के साथ है!!
----------
@राम बहादुर राय
भरौली, बलिया,उत्तरप्रदेश
Comments
Post a Comment