होगा जुनून तो निश्चित ही जीत जाओगे
होगा जुनून तो निश्चित ही जीत जाओगे
----------------------------------
हार हो जायेगी जब मन से हार जाओगे
ठान लोगे अगर मन से तो जीत जाओगे।
होना है खरा सोना तो तपना भी होगा
बिना तपे तपाये कुछ नहीं बन पाओगे।
कौन पूछेगा तुम्हें अगर नहीं होगे सफल
दूध की मक्खी जैसे फेंक दिये जाओगे।
किसी को देखकर चाहते हो उड़ना अगर
सोच लेना जो किया है क्या कर पाओगे।
उड़ने के लिए भी चाहिए ज़मीन अपनी
नहीं होगी ज़मीन तो कैसे उड़ पाओगे।
कौन कहता है कि जीत नहीं सकते तुम
होगा जुनून तो निश्चित ही जीत जाओगे।
कहने के लिए तो कुछ भी कह सकते हो
कर के देखना कभी वैसा बन पाओगे।
हो जज्बा जुनून पर मेहनत भी जरूरी है
ये न समझो बिना मेहनत जीत जाओगे।
जी जान से लगे रहना तुम राम बहादुर
जिंदा नहीं मरने पर याद किये जाओगे।
बनाना है इतिहास तो संघर्ष करते रहो
हार जीत से क्या इतिहास बना जाओगे।
--------------
राम बहादुर राय
भरौली,बलिया,उत्तर प्रदेश
#highlight
Comments
Post a Comment