हो जाऊं अद्वैत मॉं कुछ ऐसा कीजिए !
---------------------------------
करता रहूं मैं पल-पल सुमिरन मॉं तेरा
वरदान मुझे कुछ ऐसा ही अब दीजिए!
नहीं सहारा कोई तुम पर आस लगी है
मुझ बेचारे पर कुछ रहम तो कीजिए!
कृपा करो मॉं कि जपता रहूं नाम तेरा
हो जाऊं अद्वैत मॉं कुछ ऐसा कीजिए!
मेरा है कौन! इस बात पर सभी मौन हैं
सहारा मुझको अब तो आप ही दीजिए!
बैठे हैं सब बनकर बहरुपिए बहेलिया
हे मॉं ताकत मुझे समझने को दीजिए!
आता नहीं मुझे छन्द,रदीफ़, क़ाफ़िया
मुझ यतीम की लेखनी संवार दीजिए!
कृपा करो चलती रहे हरदम मेरी कलम
हुनर कुछ ऐसी विकसित मुझमें कीजिए!
कुछ पहचान नहीं है इस दुनिया में मेरी
हे मॉं पहचान मुझे अपनी कुछ दीजिए!
जो कुछ है मेरा सब आप की ही कृपा है
चरणों में अपने मॉं मुझको रख लीजिए!
------------
राम बहादुर राय
भरौली, बलिया,उत्तरप्रदेश
#highlightseveryone
Comments
Post a Comment