53-हुनर तेरा भी नहीं है कम,तलाश उसे कर
----------------------------------------
कहते हैं सभी बदल जायेगी किस्मत तेरी
बदलेगा किस्मत कौन तलाश उसे कर।

रहा भाग्य के भरोसा मगर भरोसा न मिला
रहता है कहां भाग्य अब तलाश उसे कर।

कहते हैं लोग धरती यहां कुटुम्ब एक है
तेरा है कौन कुटुम्बी यहां तलाश उसे कर।

करो बात तो कहते सभी हैं अपने लोग
कर दे कोई तेरा काम तलाश उसे कर।

फिर भी बनती नहीं है अपनी तेरी बात
अब वो कौन सी है बात तलाश उसे कर।

अगर देता नहीं है साथ कोई भी तुम्हारा
हो सकता है तूं भी गलत तलाश उसे कर।

जलते हैं लोग देखकर अपने,अपने को
छोड़ अब बैशाखी अपनी लाठी तलाश कर।

जिसे बड़ा समझते हो,सेमर का फूल है
हुनर तेरा भी नहीं है कम,तलाश उसे कर।
                     -------------
राम बहादुर राय
भरौली, बलिया,उत्तर प्रदेश



















Comments

Popular posts from this blog

५९-कहां होत बरसात बा,लउकत धूरे धूर